उत्तराखंड में मौसम के बिगड़े मिजाज का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है। भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन ने एहतियात के तौर पर केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी है। प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित जगहों पर रुकने की अपील की है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे यात्रियों को नहीं जाने दिया जा रहा है। बारिश के साथ भूस्खलन का भी खतरा है इसीलिए प्रशासन तमाम वो कदम उठा रहा है जिससे यात्रियों को किसी तरह का नुकसान ना हो। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।

More Stories
देहरादून में जबरदस्त सियासी संग्राम, कांग्रेस ने किया बीजेपी दफ्तर कूच, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
बीजेपी का कांग्रेस दफ्तर कूच, राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन