3 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरीश रावत को खोजते खोजते अस्पताल पहुंची सीबीआई

हरीश रावत को खोजते खोजते अस्पताल पहुंची सीबीआई

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तलाश में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी आज अस्पताल तक पहुंच गई। देहरादून के हिमालयन अस्पताल में भर्ती हरीश रावत को सीबीआई ने नोटिस थमाया और 2016 के स्टिंग की जांच में शामिल होने को कहा। सीबीआई ने हरीश रावत से वॉयस सैंपल लेने के लिए नोटिस दिया है। 2016 में हरीश रावत का स्टिंग हुआ था जिसकी जांच सीबीआई कर रही है और अब आवाज़ का नमूना लिया जा रहा है।

हरीश रावत का तंज

हरीश रावत ने सीबीआई का नोटिस तो रिसीव कर लिया लेकिन अस्पताल जाकर नोटिस थमाने के लिए सीबीआई पर तंज भी कसा। हरीश रावत ने लिखा है “आज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, #CBI के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक #नोटिस सर्व किया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ। मैंने कहा जिस दिन हॉस्पिटल में लोग स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछने आ रहे हैं तो सीबीआई को लगा होगा फिर कहीं कि मुझसे, देश की अखंडता, एकता, सुरक्षा और लोकतंत्र को कुछ ज्यादा खतरा है, इसलिये हॉस्पिटल में ही उन्होंने मुझे नोटिस सर्वे किया है, वाह CBI !!”

See also  हरिद्वार में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

हरक रावत को भी समन

सीबीआई ने आज ही कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के भी नोटिस थमाया है और उनसे 7 नवंबर को दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय आने के कहा है। स्टिंग केस में हरक रावत भी सीबीआई की जांच के दायरे में हैं और 7 नवंबर को उनकी आवाज का नमूना लिया जाएगा।

Ad 1
See also  सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं लोगों की समस्याएं