12 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया चमोली जिला जेल का जायजा

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया चमोली जिला जेल का जायजा

उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने अपने चमोली दौरे के दौरान बुधवार को जिला कारागार पुरसाडी, चमोली का निरीक्षण किया तथा उन्होंने वहाँ महिला कैदियों को मिलने वाली व्यवस्थाओं/सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष महिला कैदियों की समस्याओं के बारे में रूबरू हुई। कारागार में उन्होंने महिला कैदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक त्रिलोक चन्द्र आर्या ने बताया गया कि कारागार के महिला बैरक में वर्तमान में 3 महिला बन्दी हैं। जानकारी में उन्होंने बताया कि यहाँ 60 महिला बन्दियों को रखने की व्यवस्था है।

See also  मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी अभियान

आयोग की अध्यक्ष ने महिला कैदियों को खाने-पीने के लिए दिया जाने वाला भोजन, चिकित्सकीय उपचार व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कारागार में महिला आयोग की अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि महिला कैदियों के लिए सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई जाए।

निरीक्षण के दौरान महिला कैदियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यहां आने का केवल एक ही उद्देश्य है कि वे महिला कैदियों की समस्याओं से रूबरू हो सकें व उनकी समस्याओं का निवारण करा सकें। यदि किसी भी महिला कैदी को यहां रहने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो, तो वे बेझिझक उन्हें बता सकती हैं।

See also  डोईवाला के धनयाड़ी में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत पर ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, नेशनल हाईवे किया जाम

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा की कैदियों को जो व्यवस्थायें दी रही है उन व्यवस्थाओ से संतुष्ट है तथा प्रशासन पूरी मेहनत से अपना कार्य कर रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक त्रिलोक चन्द्र आर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव, राजेश्वरी कान्ति सहित जेल के प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

See also  सीएम धामी ने सभी डीएम के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश
Ad 1