आपदाग्रस्त उत्तरकाशी जिले में डबरानी से सोनगाड़ तक सड़क मार्ग बाधित होने के कारण गैस आपूर्ति पैदल मार्ग से होते हुए सोनगाड़ तक पहुंचाई जा रही है। तत्पश्चात गाड़ी के माध्यम से इन सिलेंडरों को हर्षिल पहुंचाया जाएगा। वर्तमान तक 31 गैस सिलेंडर पूर्ति विभाग के कार्मिकों को सड़क मार्ग पर प्राप्त हो चुके हैं।

धराली में आपदा प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण निरंतर किया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीमों द्वारा प्रभावित परिवारों को कम्बल, तिरपाल समेत अन्य रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

More Stories
कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने किया अमर शहीदों को नमन
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिक सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, छात्रों को दिया जीत का क्रेडिट