3 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पीसीएस की परीक्षा से पहले चमोली जिला प्रशासन की अपील

पीसीएस की परीक्षा से पहले चमोली जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा की निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र के समीप आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। ताकि अभ्यर्थी परीक्षा में सुगमता से प्रतिभाग कर सकें।पीसीएस की परीक्षा से पहले चमोली जिला प्रशासन की अपील

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद में 29 जून को गोपेश्वर, कर्णप्रयाग और गौचर में पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाना है। लेकिन बारिश के चलते जनपद की ग्रामीण सड़कें बाधित हो रहीं हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी हो सकती है। जिसे देखते हुए अभ्यर्थियों से परीक्षा दिवस से एक दिवस पूर्व परीक्षा केंद्र के समीप पहुंचकर तैयारियां पूर्ण करने की अपील की गई है। ताकि अभ्यर्थी समय से केंद्र पर पहुंच कर परीक्षा में प्रतिभाग कर सकें।

See also  नेपाल आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ऋषिकेश में की गई प्रार्थना