8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR की समीक्षा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR की समीक्षा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर SIR अभियान की समीक्षा की। CEO ने आयुक्त कुमाऊं को नैनीताल व ऊधमसिंह नगर एवं आयुक्त गढ़वाल को देहरादून व हरिद्वार में कैंप करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जनपदों के DEOs एवं EROs को दावे एवं आपत्तियों के चरण में सुपर चेकिंग / फील्ड विजिट अभियान के तहत सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR की समीक्षा

उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान दोनों आयुक्त आयोग द्वारा नियत मानकों के अनुरुप फील्ड विजिट के तहत विशेष रुप से ऐसे बूथों को सत्यापन करेंगे, जहां नाम जोड़ने हेतु (फार्म 6) और नाम हटाने हेतु (फार्म 7) के सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही DMs रेंडम फील्ड विजिट (बूथों का औचक निरीक्षण) कर सुपर चेकिंग करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर फार्म 6 के आवेदन 4 प्रतिशत से अधिक और फार्म 7 के आवेदन 2 प्रतिशत से अधिक हैं वहां EROs फॉर्म्स को क्रॉस वेरिफाई करेंगे।

See also  डीएम चंपावत ने आपदा कंट्रोल रूम का जायजा लिया

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास के अतिरिक्त सभी जिलों के DMs उपस्थित रहे।