18 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने की राज्य गंगा समिति की बैठक

मुख्य सचिव ने की राज्य गंगा समिति की बैठक

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने राज्य और जनपद गंगा समितियों की बैठकें निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा (SPMG) के मुख्यालय स्तर पर लगातार निगरानी के लिए मैकेनिज्म विकसित किया जाए। मुख्य सचिव ने की राज्य गंगा समिति की बैठक

मुख्य सचिव ने राज्यभर के सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की 24×7 निगरानी के लिए मैकेनिज्म तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि STP के इनलेट और आउटलेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। जिला और राज्य स्तर पर सभी STP की रियल टाइम मॉनिटरिंग अगले एक महीने में तैयार करके दें। उन्होंने PCB को औचक निरीक्षण कर प्रदेशभर की STP की नियमित निगरानी किए जाने के निर्देश दिए।

See also  163 दिन से धरने पर बैठे मसूरी के रेहड़ी पटरी वाले, कांग्रेस ने दिया समर्थन

उन्होंने गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित बड़े शहरों हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और देहरादून में सीवरेज नेटवर्क बढ़ाए जाने की बात कही। उन्होंने STP से निकलने वाले उपचारित जल का सिंचाई एवं अन्य उद्योग से संबंधित कार्यों में उपयोग किए जाने पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान, विशेष सचिव एवं सदस्य सचिव UKPCB डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव श्री रोहित मीणा एवं जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Ad 2
See also  उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद जारी