20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया 17 करोड़ रुपये का बजट

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया 17 करोड़ रुपये का बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाइन बिछाए जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के साथ ही मन्दिर सौन्दर्यीकरण व खेल सुविधाओं के विकास हेतु ₹17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल की हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत विभिन्न नलकूपों पर स्थापित पुराने एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पम्प सेटों के स्थान पर ऊर्जा दक्ष पम्प सेटों की आपूर्ति हेतु ₹3.01 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत रामगढ़ (वाणी विहार) क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने हेतु ₹3.11 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

See also  मुख्यमंत्री के भरोसे के बाद रामगंगा घाटी के लोगों का आंदोलन खत्म, विधायक बिशन सिंह चुफाल ने जूस पिलाकर तुड़वाया आमरण अनशन

मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली की नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ में वर्ष 2023 के भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्रों में PWD द्वारा प्रस्तावित Slope Stabilization कार्यों से प्रभावित भूमि के अधिग्रहण हेतु राज्य आकस्मिकता निधि से ₹10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया है। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्राकृतिक एवं दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपद देहरादून की तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मझाड़ा एवं कालीगाड के 14 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के भवन में आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रति परिवार ₹4,000 की दर से मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹3.36 लाख की स्वीकृति दी गई है।

See also  देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अंतर्गत ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु ₹90.16 लाख के साथ ही जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री क्रय किए जाने हेतु ₹5 लाख की आर्थिक सहायता का अनुमोदन किया है।