9 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नैनीताल दौरे पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

नैनीताल दौरे पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एक दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल जनपद पहुंचीं। मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी में जिला प्रशासन के अधिकारियों से जिले में जारी विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के व्यक्ति को पहुंचाना ही माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की प्राथमिकता है।विभागीय अधिकारी सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। जिससे लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि बरसात के सीजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार अभियान के तहत सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किया जाएगा। जिसकी तैयारी कर ली गई है।

See also  ऋषिकेश कांग्रेस का दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य सचिव ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि महिला अपराध के मामलों में एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। जिसमें नारी सशक्तिकरण योजना के तहत महिलाओं को प्रोजेक्ट कॉस्ट का 30 प्रतिशत या ₹ एक लाख की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

साथ ही महिला समूहों को ₹ 5 लाख तक ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, महिला पोषण अभियान, नंदा गौरा आदि योजनाएं भी शुरू की गई हैं।

See also  दुग्ध उत्पादकों के लिए सरकार की पहल

इस दौरान कुमाऊँ आयुक्त/सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीणा, अपर जिलाधिकारी  पीआर चौहान, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसडीएम प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।