15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम की घोषणाओं को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

सीएम की घोषणाओं को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणाओं को पूर्ण किए जाने में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित एवं राज्यहित की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

मुख्य सचिव ने योजनाओं को पोर्टल पर लगातार अद्यतन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों को भी पोर्टल पर अपनी अद्यतन स्थिति देखे जाने का प्राविधान किया जाए। उन्होंने विभागों को घोषणाओं की प्रगति की अद्यतन सूचना मुख्यमंत्री घोषणा सेल को समय-समय पर उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।

See also  नड्डा दे गए बीजेपी को एकजुटता की नसीहत

मुख्य सचिव ने शासन को टीएसी एवं ईएफसी आदि के लिए भेजे गए प्रस्तावों को एक माह में निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग एवं सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणाओं पर विभागों की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की।