21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम पिथौरागढ़ ने लिया निर्माणाधीन पार्किंग का जायजा, तय वक्त पर काम करने के आदेश

डीएम पिथौरागढ़ ने लिया निर्माणाधीन पार्किंग का जायजा, तय वक्त पर काम करने के आदेश

डीएम पिथौरागढ़ आशीष भटगांई ने कोर्ट परिसर के समीप निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (PWD) को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर कार्य में किसी भी प्रकार की कमी पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम पिथौरागढ़ ने लिया निर्माणाधीन पार्किंग का जायजा, तय वक्त पर काम करने के आदेश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त पार्किंग में लगभग 43 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिसकी कुल लागत ₹6.76 करोड़ निर्धारित है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्किंग का निर्माण कार्य दिसम्बर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

See also  सीएम धामी ने किया 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को टैब के लिए ऑनलाइन पैसे भेजने का वादा

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 12 पार्किंग स्थलों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें से 6 पार्किंग पूर्ण हो चुकी हैं। शेष पार्किंग कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग के पूर्ण होने से कोर्ट परिसर में आने वाले आमजन को सुविधा मिलेगी तथा शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो सकेगी।

See also  सीएम धामी का कल बदरीनाथ दौरा
Ad 1