15 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रसोई गैस के संकेट को लेकर गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा जवाब

रसोई गैस के संकेट को लेकर गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा जवाब

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गणेश गोदियाल, अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी, ने राज्य में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर उत्पन्न हो रही स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गैस की किल्लत एवं कालाबाजारी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। यदि वास्तव में राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है, तो सरकार को इस पर स्पष्ट स्थिति जनता के सामने रखनी चाहिए।

गणेश गोदियाल ने चार धाम यात्रा से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि बड़ी संख्या में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन निरस्त होने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिससे हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है।

See also  प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

उन्होंने कुमाऊं मंडल में भी पर्यटन गतिविधियों पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि होटल व्यवसाय और अन्य पर्यटन से जुड़े कार्यों को समय पर गैस आपूर्ति नहीं मिलती है, तो इसका व्यापक असर पूरे राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन पर पड़ेगा।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि वह इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करे।

साथ ही, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दौरान उन्हें भी राज्य की जनता को ये भरोसा दिलाना चाहिए कि देश में घरेलू गैस एवं ईंधन की कोई कमी नहीं है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

See also  सीएम धामी ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर के विकास कार्यों की समीक्षा की