मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज FRI देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष समारोह के दौरान आगामी 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को Entry और Exit में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाया जाए ताकि आमजन के कार्यक्रम में पहुंचने के साथ ही, शहर के यातायात में किसी प्रकार की समस्या ना हो।

More Stories
चमोली में स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का किया परीक्षण
चमोली को सीएम धामी ने दी विकास योजनाओं की सौगात
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, परवादून कांग्रेस की अहम बैठक, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे