मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में पूर्णागिरी मेले हेतु सेलागांव में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए ₹ 8.54 करोड़ के सापेक्ष ₹ 4 करोड़ स्वीकृत किए जाने तथा मानस मंदिर माला मिशन के अन्तर्गत श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 4.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह खिर्सू के नवीनीकरण एवं उच्चीकरण किए जाने हेतु ₹ 4.01 करोड, जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोली/फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रागंण का समतलीकरण/सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 1.09 करोड़ तथा विधानसभा पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में रंवाई घाटी के आराध्य देवी श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर बिल्ला नौगांव के सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु ₹ 1.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही जिला कारागार पौड़ी में नवीन आवासीय भवन निर्माण हेतु ₹ 9.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More Stories
एसआईआर को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां पूरी
टिहरी में मुख्य सचिव की अहम बैठक
सीएम धामी ने नैनीताल को दी करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात