20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

CM धामी ने विकास योजनाओं के मंजूर किया बजट

CM धामी ने विकास योजनाओं के मंजूर किया बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल सेे ग्राम पंचायत नाघर इण्टर कालेज तक सीसी सम्पर्क मार्ग निर्माण किए जाने हेतु ₹ 79.87 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में विकासखण्ड बाराकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित किए जाने हेतु ₹ 32.49 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण हेतु ₹ 40.53 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है।CM धामी ने विकास योजनाओं के मंजूर किया बजट

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोस्टामानू मन्दिर का सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु अवशेष धनराशि ₹ 39.31 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम कुशैल रसेपाटा स्थित प्राचीन सैम मंदिर का जीर्णाेद्धार/सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु ₹ 59.80 लाख, जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड बडा देवीखाल में स्थित मॉं बाल कुँवारी माता मंदिर का सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 72.67 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 39.30 लाख तथा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में विकासखण्ड धौलादेवी के न्याय पंचायत क्षेत्र ध्याडी के भेटाबडोली में भीमादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 98.50 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है।

See also  सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम

जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के ग्राम रामबाग हरिपुरा एवं ग्राम पंचाननपुर गांव में गोविन्द मंदिर/धर्मशाला, मसीत मंदिर/धर्मशाला एवं तालाब के पास मंदिर/धर्मशाला का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 2.54 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 1.01 करोड़ तथा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मल्ली मनिला मंदिर का सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 98.80 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत ग्राम पचांयत मैरोली के आन्तरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण एवं ग्राम पंचायत बडपास में आन्तरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण हेतु ₹ 3.89 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 1.87 करोड़ के साथ ही अमृत योजना के अन्तर्गत बीजापुर नहर के हैड का सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु ₹ 4.95 करोड़ की योजना स्वीकृत किया गया है।

See also  सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, आम लोगों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री द्वारा प्राकृतिक आपदा से जनपद उत्तरकाशी के तहसील भटवाडी के अन्तर्गत ग्राम धराली में क्षतिग्रस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/भवनों के 13 प्रभावितों को नियमानुसार राहत धनराशि ₹ 1.24 करोड़ के सापेक्ष पूर्व में 03 प्रभावितों को आवंटित धनराशि ₹ 3.12 लाख का समायोजन करते हुए शेष धनराशि ₹ 1.21 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किया गया है।

See also  अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जयेंद्र रमोला बोले इंसाफ दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष
Ad 1