3 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड यमकेश्वर के अन्तर्गत ग्राम मौन, नीलकण्ठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टाईप ए की स्थापना हेतु मानकों में शिथिलीकरण किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य अतिथि गृह ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल, रेसकोर्स में पूर्व में स्वीकृत कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्य रिनोवेशन/स्ट्रैन्थनिंग के कार्य हेतु ₹295.12 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग की रुद्रप्रयाग शाखा के अन्तर्गत बनियारी जवाहर नगर पेयजल योजना हेतु नलकूप निर्माण एवं तत्संबंधी कार्यों हेतु 308.12 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

See also  हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रायवाला कोतवाली में दी तहरीर

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर की संस्तुति के क्रम में श्रीमती सावित्री कुशवाहा पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण तथा जिलाधिकारी नैनीताल की संस्तुति के क्रम में श्री हरीश कुमार अग्रवाल को ₹20,000/- प्रतिमाह लोकतंत्र सेनानी पेंशन अनुमन्य किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है।