मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माउंट एवरेस्ट पर आरोहण करने वाले युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट को मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित किया। इस अवसर पर रोहित भट्ट ने मुख्यमंत्री से अपनी अब तक की विभिन्न पर्वतारोहण यात्राओं और अनुभवों को साझा किया।

मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही रोहित भट्ट को एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोहित भट्ट जैसे साहसी युवाओं पर उत्तराखण्ड को गर्व है। उन्होंने न केवल कठिन पर्वतीय चुनौती को पार किया है, बल्कि हर युवा के हृदय में आत्मविश्वास का भाव भी जगाया है।

More Stories
सीएम धामी ने उत्तरकाशी में किया विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव का उद्घाटन
सीएम धामी ने उत्तरकाशी में किया मांग मेले का उद्घाटन
सीएम धामी ने जमीन से जुड़े विवाद जल्द सुलझाने के लिए निर्देश