मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में स्थानीय जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान एवं निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “सरलीकरण, समाधान और निस्तारण” हमारी सरकार का मूल मंत्र है और जनता के हितों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो समस्याएं तहसील और जिला स्तर पर सुलझाई जा सकती हैं, उनका समाधान वहीं पर कर लिया जाए, जनता को बेवजह परेशान न किया जाए।

More Stories
हरि सेवा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान और यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी
BJP के सभी मोर्चों की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर मंथन
भूमि घोटालों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग