मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात्रि दून अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं व उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. धन सिंह रावत एवं परिजनों से मुलाकात कर माता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
सहसपुर में सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
डीजीपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
उत्तराखण्ड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का शुभारंभ