1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने किया क्षत्रिय जागरण समिति की वेबसाइट का विमोचन

सीएम धामी ने किया क्षत्रिय जागरण समिति की वेबसाइट का विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति, समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है। सीएम धामी ने किया क्षत्रिय जागरण समिति की वेबसाइट का विमोचन उन्होंने युवाओं से भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करते हुए उत्तराखण्ड के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

See also  विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासन एक्टिव, पौड़ी में डीएम ने ली इंटेलीजेंस कमेटी की बैठक

उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समाज में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना भी आवश्यक है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

 

 

Ad 2
See also  छात्र संघ चुनाव में पुलिस के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना