मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान परिसर में लगे सेब के पौधों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पौधे न केवल उत्तराखण्ड में सेब की खेती की अनुकूलता को दर्शाते हैं, बल्कि एप्पल मिशन के अंतर्गत चल रहे अभूतपूर्व कार्यों का भी प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे राज्य में बागवानी को एक नई दिशा मिल रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों एवं युवाओं से भेंट कर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकासपरक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक भी लिया।

More Stories
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा
जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
सीएम धामी ने 101 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए