28 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने ली वित्त विभाग की बैठक दिसंबर तक 90 प्रतिशत बजट खर्च करने का निर्देश

सीएम धामी ने ली वित्त विभाग की बैठक दिसंबर तक 90 प्रतिशत बजट खर्च करने का निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि राज्य के समावेशी विकास के लिए नए संसाधन जुटाने की दिशा में प्रयास किए जाएं। विभागों द्वारा दिसम्बर माह तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए। सीएम धामी ने ली वित्त विभाग की बैठक दिसंबर तक 90 प्रतिशत बजट खर्च करने का निर्देश

लक्ष्य के हिसाब से बजट प्राप्ति और खर्च की सचिव अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करें। हर माह मुख्य सचिव और तीन माह में मुख्यमंत्री स्वयं इसकी समीक्षा करेंगे। बजट खर्च की नियमित मॉनिटरिंग के लिए डिजिटल सिस्टम लागू किया जाए। जीएसटी कलेक्शन और बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व प्राप्ति की दिशा में और प्रभावी प्रयास किए जाएं। केन्द्र पोषित योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन योजनाओं में केन्द्रांश और राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात तथा 70 और 30 के अनुपात की योजनाओं को शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा जाए। विभागों द्वारा बजट का ससमय और सही तरीके से उपयोग हो इसके लिए नियोजन विभाग और वित्त विभाग अन्य विभागों के साथ नियमित बैठक करें।

See also  महिला सशक्तिकरण को लेकर धामी सरकार ने किया ऐतिहासिक काम

राज्य की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजना पर कार्य किया जाए। आगामी 10 सालों और 2050 में राज्य की गोल्डन जुबली वर्ष तक राज्य की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए सुनियोजित प्लान पर कार्य किया जाए। नवाचार और एआई की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के साथ मानव संसाधन की क्षमता विकास, शिक्षा स्वास्थ्य और खेल में निवेश करना होगा। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव का विश्लेषण करने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सब्सिडी पात्र लोगों को ही मिले।

See also  विकास योजनाओं को लेकर सीएम धामी ने मंजूर किया बजट

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राजस्व के प्रमुख स्रोत राज्य कर, वन, ऊर्जा, जल कर की नियमित समीक्षा कर बजट लक्ष्यों की प्राप्ति की जाए। जल जीवन मिशन और अटल आयुष्मान योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए इनके प्रभावों का विश्लेषण किया जाए। बाजार से उधार को कम करने के साथ ही अवस्थापना विकास पर अधिक ध्यान दिया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले तीन वर्षों में राज्य की जीएसडीपी वृद्धि दर लगातार 13 प्रतिशत से अधिक रही। इस वित्तीय वर्ष में खनन राजस्व में लगभग 400 करोड़ की वृद्धि हुई है। पूंजीगत व्यय में 11 हजार करोड़ से अधिक का व्यय हुआ है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट के सापेक्ष व्यय प्रतिशत 90 प्रतिशत रहा।

See also  डोईवाला के आर्यनगर में जारी सीलिंग नोटिस का कांग्रेस ने किया विरोध, मोहित उनियाल बोले जनता के साथ आखिरी दम तक खड़े रहेंगे