2 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

सीएम धामी ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेष रूप से मातृशक्ति को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति सदैव से परिश्रम, त्याग और समर्पण का प्रतीक रही हैं। राज्य के विकास और सामाजिक संरचना को मजबूत बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सीएम धामी ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन और इसके बाद प्रदेश के विकास में राज्य की महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

See also  केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले न देहरादून में क्या किया?

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 68 हजार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 5 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ लखपति दीदी योजना संचालित की जा रही हैं। अब तक 2 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य की जनता से किया वादा पूरा किया है। यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ा कानून भी है। कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को मजबूती प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी महिलाओं के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मातृशक्ति के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखण्ड विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

See also  सीएम धामी ने किया वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ