मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। उन्होंने इस अवसर पर गंगा स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस पावन पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पावन नदियां हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने में भी अपना योगदान देना होगा।

More Stories
सीएम धामी ने उत्तरकाशी में किया विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव का उद्घाटन
सीएम धामी ने उत्तरकाशी में किया मांग मेले का उद्घाटन
सीएम धामी ने जमीन से जुड़े विवाद जल्द सुलझाने के लिए निर्देश