6 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, दिया भरोसा

सीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, दिया भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार आदि समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं।

अफसरों को धामी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सीएम कार्यालय के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के लिए पत्र प्राप्त हुए हैं उनको समाधान के लिए शीघ्र संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1905 पर भी दर्ज कराने की अपेक्षा की है। इस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की भी व्यवस्था बनायी गई है।

See also  एसआईआर को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां पूरी

सीएम को बांधी राखी

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की, मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी।