25 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी की वैज्ञानिकों से मुलाकात, हुई अहम बात

धामी की वैज्ञानिकों से मुलाकात, हुई अहम बात

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.आई.आर.एस. संस्थान के साथ ही देहरादून एवं मसूरी स्थित केन्द्र एवं राज्य के विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकि संस्थानों के वैज्ञानिकों से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने संस्थान में पौधरोपण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन #Chandrayaan3 से जुड़े हमारे वैज्ञानिकों ने सिद्ध कर दिया है कि मनुष्य अनंत ऊर्जा का भण्डार तथा असीम क्षमतावान है। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए वैज्ञानिकों के साथ इस अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से हमारे देश ने दुनिया में पहचान बनाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री  मोदी को आधुनिक भारत का शिल्पी बताया।

See also  एमडीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

वैज्ञानिकों से सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री ने सभी वैज्ञानिक संस्थानों से अपेक्षा की कि वे हमारे उदीयमान विद्यार्थियों को अपने संस्थानों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने की भी योजना बनाएं। इससे हमारे देश के भावी कर्णधार देश व प्रदेश की चुनौतियों का सामना करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हमें अपनी पारिस्थितिकी और आर्थिकी के संतुलन को बनाए रखना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सार्थक प्रयोग हेतु लोगों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ाना है।

Ad 2
See also  कचरा प्रबंधन में उत्तराखंड बनेगा मॉडल स्टेट