मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बनबसा, चम्पावत में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंची दीदी- बैणियों ने स्नेह रूपी रक्षा सूत्र बांध कर उन्हें अपना आशीष प्रदान किया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने समस्त मातृशक्ति का हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में हमारी मातृशक्ति अहम भूमिका निभा रही हैं और हमारी सरकार भी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में माताओं और बहनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शक्ति स्वरूपा माँ पूर्णागिरि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने हेतु बनबसा में एक बड़ा आश्रय स्थल बनाने की योजना है, इसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा।

More Stories
अग्निवीर स्कीम को लेकर कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का राज्यव्यापी आंदोलन, चार चरण हुए पूरे
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने आईआईटी रुड़की में किया सेंटर फॉर रेगुलेटरी अथॉरिटी का उद्घाटन