2 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

यूकेडी नेता को जान से मारने की धमकी, काशीपुर पुलिस को दी तहरीर

यूकेडी नेता को जान से मारने की धमकी, काशीपुर पुलिस को दी तहरीर

उत्तराखंड क्रांति दल (युवा प्रकोष्ठ) के केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत ने आज काशीपुर कोतवाली में एक लिखित तहरीर देकर एक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति लगातार मोबाइल फोन के माध्यम से जान से मारने की धमकियाँ दे रहा है, अभद्र एवं अश्लील गाली-गलौज कर रहा है तथा झूठे मुकदमों में फँसाने की धमकियाँ दे रहा है।

तहरीर के अनुसार, उक्त व्यक्ति स्वयं को दमदमी टकसाल एवं खालिस्तान मूवमेंट से जुड़ा हुआ बताता है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उसने उत्तराखंड क्रांति दल (युवा प्रकोष्ठ) के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी को भी जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही उसने गंभीर आपराधिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए भय का माहौल बनाने का प्रयास किया। यूकेडी नेता को जान से मारने की धमकी, काशीपुर पुलिस को दी तहरीर

See also  विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक

आयुष रावत ने कहा कि प्रारंभ में उन्होंने विवाद बढ़ाने के बजाय डायल-112 पर सूचना देकर कानून पर भरोसा जताया, लेकिन इसके बावजूद कथित धमकियाँ लगातार जारी रहीं। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की लिखित शिकायत काशीपुर कोतवाली में देकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्वयं एवं केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने का भी अनुरोध किया गया है।

उत्तराखंड क्रांति दल (युवा प्रकोष्ठ) ने स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र में किसी भी प्रकार की धमकी, भय का वातावरण बनाने या हिंसा की भाषा का कोई स्थान नहीं है। संगठन को उत्तराखंड पुलिस एवं न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

See also  हरिद्वार में बनेगा ईएसआई मेडिकल कॉलेज

इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के काशीपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप मैंदोलिया, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप पाटवाल, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।