2 July 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने किया उपचुनाव में जीत का दावा

कांग्रेस ने किया उपचुनाव में जीत का दावा

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आराधना मिश्रा मोना तिवारी ने आज ऋषिकेश में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा के 11 उपचुनाव में कांग्रेस और उसके मित्रता भारी बहुमत से विधानसभा के चुनाव जीतेंगे। दोनों नेता आज जयराम आश्रम में पूज्यपात ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में संपन्न हुए गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए थे। दोनों ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और देश के अन्य भागों में कांग्रेस की हवा चल रही है और लोग समझ गए हैं कि भाजपा के साथ उनके हितों की पूर्ति नहीं होने वाली है। इस मौके पर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने गुरुजनों को सबसे बड़े राष्ट्र निर्माता बताया इस मौके पर राजस्थान की पूर्व मंत्री ममता भूपेश और हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष पडरौनी की धर्मपत्नी भी गुरु परम स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का आशीर्वाद लेने ऋषिकेश जय राम आश्रम पहुंची उनके अलावा भी सैकड़ों लोगों ने आज गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में महाराज के सात वचनों को सुना।

See also  सीएम धामी ने की कैंपा की समीक्षा बैठक फंड का वनों के सतत प्रबंधन में इस्तेमाल का दिया निर्देश