21 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी सरकार के तीन साल कांग्रेस ने गिनाईं खामियां

धामी सरकार के तीन साल कांग्रेस ने गिनाईं खामियां

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजपुर रोड देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धामी सरकार के 3 साल के कार्यकाल पर संयुक्त रुप से पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर हमला किया ।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहां कि ” 8 साल की नकारा सरकार नौकरी, नारी पर करे प्रहार पूरे उत्तराखंड में मची है हाहाकार” । भाजपा संगठन के लोगों ने महिलाओं पर प्रहार करने का काम किया है। चाहे वो आशाकर्मियों या आंगनवाडीकर्मियो या अन्य विभागीयकर्मियों के रुप में हो उन्हें खून के आंसू रुलाने का काम किया है। माहरा ने कहा कि हमारी बहनें लगातार सड़कों पर उतरकर सरकार को जगाने का काम कर रही हैं मगर ये सरकार उनका दमन करने पर तुली हुई है। एक ओर सरकार महिला दिवस व अपनी सरकार के तीन वर्ष के जश्न मना रही है वहीं रुद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ विधानसभा की रुद्रपुर ग्राम पंचायत गांव वालों की गौचर भूमि पर पिटकुल के उपसंस्थान को बनाने की जिद पर अडी हुई है। और वंहा इसके विरोघ में धरने पर बैठी हुई महिलाओं के साथ पुलिस प्रशासन अत्साचार करता है। उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं और छीनाझपटी की जाती है। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन उन पर बरबर्ता के साथ साथ मुकद्मों की धमकी भी दे रहा है। जो सरासर सरकारी तनाशाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है। वहीं उपनल कर्मियों को कोर्ट के आदेश आने के बाद भी सरकार इस मामले पर कोई निर्णय नही ले पाई है।

करन माहरा ने कहा कि धामी सरकार के घोटालों की लम्बी लिस्ट है चाहे वह नोेेब में पेपर लीक का मामला हो या पटवारी पेपर लीक प्रकरण हो आने वाले समय में बीजेपी के नेताओं के और घोटाले सामने आएंगे। कोविड के समय में ब्लड जांच के नाम पर जो भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों द्वारा किया गया उसको भाजपा सरकार ने मिट्टी में दफना दिया है ।

See also  पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ी, देवप्रयाग कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, पेपर लीक मुद्दे पर भी साधा निशाना

करन माहरा ने कहा कि भू कानून और मूल निवास का विषय एक दुसरे से जुडा हैं सरकार ने ऐसा भूकानून बनाया है जो मूल निवास को चुनौती देता है। निकाय चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में इतनी बड़ी गड़बड़ी पाई गई है हम जल्दी ही इस गड़बड़ी को प्रमाण सहित जनता के सामने लेकर आएंगे हमारी 6 माह की आन्दोलन और जनजागरण की व्यापक रुपरेखा तैयार हुई है जिसके लिए विस्तार से बताने के लिए दुसरी पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। इस रणनीति को जल्द सामने लाएंगे जिसके तहत कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जनमुद्दो के लिए व्यापक आन्दोलन करेगी।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि राज्य के 3 महत्वपूर्ण वर्षो में भाजपा शासन के दौरान राज्य के हर वर्ग चाहे वो युवा हो, किसान हो या मातृशक्ति व्यापारी या वृद्धजन हो सभी को भाजपा सरकार ने दोखा देने का काम किया है। कुल मिलाकर भाजपा सरकार का पूर्व और वर्तमान मिलाकर यह 8 वर्ष का कार्यकाल गंभीर निराशाजनक है सरकार ने लगातार जन आकांक्षा और जन भावना के साथ खिलवाड़ किया है। राज्य के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग युवा आज हाथों में डिग्रीया लेकर भी बेरोजगार है। सरकार युवओं को रोजगार देने के मोर्च पर पूर्णरुप से विफल साबित हूई है। महिला सुरक्षा भगवान भरोसे है। किसानों को उनके हाल पर छोड दिया गया है। उद्धोग के नाम पर बडे-बडे आयोजन जरुर हूए मगर धरातल पर कुछ नही उतरा,हालत यह है कि राज्य में श्क्षिा और स्वास्थ जैसी मूलभूत सुविधाएं भी जर्जर हालात में है। आज पहाडों से पलायन भी एक बडी समस्यां बनी हुई है जिस के कारण आज तमाम गांव मानव रहित होतें जा रहे है। आज विकस मे जबरदस्त असंतुलन दिखाई दे रहा है। बजट प्रवाधान और बजट खर्च में भारी अन्तर देखने को मिल रहा है।

See also  जनरल खंडूरी को बीजेपी दफ्तर में दी गई श्रद्धांजलि

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा जिस विकास की बात करती है वह धरातल कभी नही उतरता है। विकास के नाम पर भाजपा के भ्रष्टाचार ने जल, जंगल और जमीन तक को बेचने का काम किया है। सरकार भू कानून की बात करती है मगर भूकानून के नाम पर जनभावना की अंदेखी की गई है। सरकार ने घुमाफिरा कर भूमाफिया को संरक्षण देने का काम किया है। उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में नदियों को बाहरी ठेकेदारों के हाथों में सौंप दिया है बाहर के लोग आकर यहां पर अराजकता का माहौल बना रहे हैं शराब माफिया का कब्जा आज पूरे उत्तराखंड में हो गया है। विभागीय बजट को खर्च करने तक की जिम्मेदारी सरकार पूरी नहीं कर पा रही है। विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। यशपाल आर्य ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने का वादा भाजपा सरकार ने किया था परंतु वह वादा केवल वादा ही रह गयाए सरकार एक तरफ आधा अधूरा भूकानून तो लेकर आई जिसमें दो जिलों में अलग कानून और बाकी 11 जिलों में अलग कानून काम करेगा जो समझा से परे है। वहीं दूसरी तरफ मूल निवास के मामले में सरकार चुप्पी सादे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी कल सेवा दिवस मनाने जा रही है पर यह पैसा जनता का है जिसमें वह अपना सेवा दिवस मना रही है।

See also  जनरल खंडूरी को हरिद्वार में दी गई अंतिम विदाई

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को सरकार पर विश्वास था कि वो जनता के हित में काम करेगी प्रदेश का विकास करेगी परंतु सरकार ने जनभावना के विपरीत आचरण किए है। आज प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है पेपर लीक मामले आए दिन सामने आते हैं परंतु सरकार इस पर कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं कर सकी है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की बात करती है लेकिन वो अपनी सरकार के मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले को नहीं देखती है उस मामले को दबाने का प्रयास करती है। प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग प्रदेश में खुली लूट करने का काम कर रहे हैं। आज प्रदेश में महिला अपराधों के मामले में भारतीय जनता पार्टी के लोग ही सबसे अधिक संख्या में शामिल है। कुल मिलाकर भाजपा का शासनकाल हतास और निराश करने वाला है। हमारी जनता से अपील है कि भाजपा के कुशासन को उखाड फेंकने के लिए तैयार रहे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह विष्ट ,प्रतिमा सिंह भी मौजूद रहीं