24 December 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस नेताओं ने देहरादून में बांटे कंबल

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस नेताओं ने देहरादून में बांटे कंबल

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज क्रिसमस त्यौहार की पूर्व संध्या पर महानगर के वार्ड 32 बल्लूपुर में जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि दिसम्बर माह की 25 तारीख को मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार होली, दीपावली, व ईद की भांति खुशियों भरा त्योहार है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस त्यौहार के दिन को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे और उन्होंने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था। यह त्यौहार विश्वभर में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेष लाता है तथा उनके बताये मार्गों व उच्च आदर्षों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। ईसा मसीह संसार के दीन दुखियों का दुःख दूर करने तथा ईश्वर के वास्तविक स्वरूप को दूसरों के समक्ष प्रकट करने हेतु अवतरित माना जाता है। उन्होंने अपने उपदेषों के माध्यम से संसार में व्याप्त अंध विश्वास, अज्ञानता को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने सादा जीवन व्यतीत करते हुए जो उच्च आदर्श इस संसार के सम्ममुख रखे हैं वे आज भी अनुकरणीय हैं तथा चिर काल तक अनुकरणीय रहेंगे। क्रिसमस का त्यौहार सभी हृदयों को पवित्रता के भाव से ओत-प्रोत करता है और हमें प्रेरित करता है कि अनेक कठिनाईयों का सामना करने परभी हमें सन्मार्ग का त्याग नहीं करना चाहिए तथा दूसरों को भी पवित्रता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए यथासंभव सहयोग करना चाहिए।इस अवसर पर दीप बोहरा, पारो, डेनियल नोवल, ममता डेनिस, मागरिट नोवल, रोजलीन, पंडित भाष्कर, सचिन कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

See also  मुख्य सचिव ने शीत लहर से निपटने की तैयारी की समीक्षा की