पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज क्रिसमस त्यौहार की पूर्व संध्या पर महानगर के वार्ड 32 बल्लूपुर में जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि दिसम्बर माह की 25 तारीख को मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार होली, दीपावली, व ईद की भांति खुशियों भरा त्योहार है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस त्यौहार के दिन को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे और उन्होंने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी।
उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था। यह त्यौहार विश्वभर में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेष लाता है तथा उनके बताये मार्गों व उच्च आदर्षों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। ईसा मसीह संसार के दीन दुखियों का दुःख दूर करने तथा ईश्वर के वास्तविक स्वरूप को दूसरों के समक्ष प्रकट करने हेतु अवतरित माना जाता है। उन्होंने अपने उपदेषों के माध्यम से संसार में व्याप्त अंध विश्वास, अज्ञानता को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने सादा जीवन व्यतीत करते हुए जो उच्च आदर्श इस संसार के सम्ममुख रखे हैं वे आज भी अनुकरणीय हैं तथा चिर काल तक अनुकरणीय रहेंगे। क्रिसमस का त्यौहार सभी हृदयों को पवित्रता के भाव से ओत-प्रोत करता है और हमें प्रेरित करता है कि अनेक कठिनाईयों का सामना करने परभी हमें सन्मार्ग का त्याग नहीं करना चाहिए तथा दूसरों को भी पवित्रता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए यथासंभव सहयोग करना चाहिए।इस अवसर पर दीप बोहरा, पारो, डेनियल नोवल, ममता डेनिस, मागरिट नोवल, रोजलीन, पंडित भाष्कर, सचिन कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ
देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग