पिथौरागढ़ में आज विधायक मयूख महर के कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।इस मौके पर विधायक महर ने बताया कि राजीव गांधी देश के वो प्रधानमंत्री थे जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सूचना क्रांति के जनक, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी द्वारा देश के युवाओं को वोट और पंचायती राजनीति में प्रवेश करने की राह प्रशस्त की।

डिजिटल क्रांति की नींव रखने वाले भारत के दूरदर्शी नेता, भारत रत्न राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। युवा सोच, आधुनिक दृष्टि और तकनीकी प्रगति का जो सपना उन्होंने देखा, वह नए भारत की दिशा तय करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, पार्षद करन सिंह, संतोष गोस्वामी, अजय महर, गंगा दत्त कापड़ी, राकेश कुमार,त्रिलोक बिष्ट,कुंडल महर, दीपक बेलाल,प्रदीप महर, गिरीश भट्ट, गौरव महर,बहादुर सामंत,कमलेश कश्न्याल,शेर राम, सुंदर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
नितिन नबीन ने दिया बीजेपी नेताओं को जीत का मंत्र
महेंद्र भट्ट ने किया उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक का दावा
दुष्यंत कुमार गौतम ने मिटाया माथे का तिलक, कांग्रेस ने किया तीखा प्रहार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप