उत्तराखंड आगमन पर यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का देहरादून एयरपोर्ट पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष आज सुबह 8:00 बजे की एयर इंडिया फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे ।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि आज देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रतिभाग करने के लिए युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून पहुंचे । इस महत्वपूर्ण बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश,जिला व विधानसभा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल भी मौजूद रहेंगे।
इस बैठक के पश्चात आज उत्तराखंड एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रतिभाग करने के लिये एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्य्क्ष वरुण चौधरी आज देहरादून पहुंच रहे हैं ।
इस दौरान में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,उत्तराखंड युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान,युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट,प्रदेश महासचिव सौरभ मुमगई,गोपाल भट्ट,सौरभ राज बेहड़,संदीप नेगी,हर्षवर्धन नेगी,दीपक कुमार,किरण आर्या आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना से प्रवासी उत्तराखंडी उत्साहित
प्रवासी उत्तराखंडियों के सम्मान में सीएम धामी ने किया रात्रि भोज का आयोजन
मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का राजपुर विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में उमड़ा जनसमर्थन