10 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत

अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत

आज दिनांक 7/5/25 को अमेठी लोकसभा सांसद किशोरी लाल शर्मा का देहरादून एयरपोर्ट पहुँचने पर कांग्रेस जनों ने किया भव्य स्वागत । आज हिन्दी भाषा सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे वहां पर ऋषिकेश के कांग्रेस जनों ने कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया । अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत

कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि देश की सबसे चर्चित सीट अमेठी संसदीय क्षेत्र के सांसद किशोरी लाल शर्मा एक साधारण व्यक्तित्व के धनी हैं और कई दशकों से अमेठी व रायबरेली क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर जन सेवा के कार्यों से जुड़ें रहे हैं आज हिन्दी भाषा संसदीय समिति की बैठक में सम्मिलित होने आये हैं जो बैठक तीन दिन तक चलेगी ।

See also  महेंद्र भट्ट ने किया उत्तराखंड में जीत की हैट्रिक का दावा

स्वागत करने वालों में सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, विपिन नेगी, NSUI अध्यक्ष हिमांशु जाटव, वैभव रावत, मानसी सती, साक्षी बिष्ट, अभिषेक शर्मा, रमेश चौहान, अंकित डोगरा, शिवम् यादव, आदित्य झा सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे ।

Ad 1
See also  दुष्यंत कुमार गौतम ने मिटाया माथे का तिलक, कांग्रेस ने किया तीखा प्रहार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप