23 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए लोगों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि ज्योति रौतेला बोलीं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें सरकार

अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए लोगों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि ज्योति रौतेला बोलीं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें सरकार

शुक्रवार को देहरादून में महिला कांग्रेस उत्तराखंड, महानगर कांग्रेस देहरादून, युवा कांग्रेस और जि़ला कांग्रेस के साथियों के संयुक्त तत्वावधान में नगर क्षेत्र में एक शांति पूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। ये मार्च हाल ही में अहमदाबाद में हुए दुखद प्लेन क्रैश में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया गया। अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए लोगों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि ज्योति रौतेला बोलीं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें सरकार

कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेसजन हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर मौन जुलूस में शामिल हुए और दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। नगर के मुख्य चौराहे पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

See also  यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

महिला कांग्रेस उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने इस अवसर पर कहा कि ये केवल एक विमान हादसा नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए जीवनभर का घाव है, जिन्होंने अपनों को खो दिया। हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और सरकार से मांग करते हैं कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ कांग्रेसजनों की भागीदारी रही। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि हर त्रासदी में जन-मानस के साथ खड़े रहेंगे और न्याय की आवाज़ बनेंगे। श्रद्धांजलि सभा का समापन ‘ओम शांति’ के मंत्र उच्चारण एवं मोमबत्तियां अर्पण कीं।

See also  गैरसैंण में सिर्फ दो दिन का सत्र, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए सवाल