देहरादून महानगर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष विनम्र भाव से राष्ट्रपिता का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने महात्मा गांधी की देश की आजादी के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि हमें महात्मा गांधी के बताए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमारे पथप्रदर्शक नेता थे, आज देश की सत्ता पर काबिज गोड़से की नीतियों का समर्थन करने वाले लोग महात्मा गांधी के विचारों तथा उनकी नीतियों की हत्या कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने सदैव महात्मा गांधी के विचारों पर चलकर देश के हर धर्म, हर वर्ग के व्यक्ति की उन्नति की विचारधारा पर चलते हुए महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने का काम किया है। इस अवसर
पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के दिखाए जाने वाले मार्ग पर चलने वाली पार्टी है तथा आज भी विश्व में महात्मा गांधी के विचार प्रासंगिक हैं तथा सारा विश्व गांधी के विचारों पर चलना चाहता है। शर्मा ने कहा है कि हमें राष्ट्र के स्वतंत्रता आन्दोलन के स्वतंत्रता सेनानयों को सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब कांग्रेसजन उन्हें याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी के पद चिन्हों का अनुसरण करने वाली पार्टी होने के साथ-साथ हम कांग्रेस पार्टी के लोग अपने को उनकी विरासत का वाहक और हकदार मानते हैं। देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग अपनाया था। उन्होंने कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए, यही हमारी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व पार्षद नीनू सहगल, टीकाराम पाण्डेय, सुनील कुमार बांगा, सोमप्रकाश वाल्मीकि, सुलेमान अली, मोहन काला, अवधेष पंत, सुरेश पारचा, ओम प्रकाश, निखिल कुमार जहांगीर खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
सचिव आवास आर राजेश कुमार ने की समीक्षा बैठक
सूचना विभाग से रिटायर कर्मचारियों को दी गई विदाई
सीएम धामी ने दी संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं