14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आक्रोश कांग्रेस ने किया प्रदर्शन कड़ी कार्रवाई की मांग

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आक्रोश कांग्रेस ने किया प्रदर्शन कड़ी कार्रवाई की मांग

भानियावाला तिराहे पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भानियावाला मुकेश प्रसाद के नेतृत्व मे पहलगाम आतंकी हमले कर रोष में भानियावाला तिराहे पर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। कहा कि यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है। केंद्र सरकार को इस हृदयविदारक कृत्य का करारा जवाब देना चाहिए । पाकिस्तान द्वारा इन आतंकियों को पनपाया जा रहा है । जिसका करारा जवाब पाकिस्तान को दियाजाना चाहिये।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आक्रोश कांग्रेस ने किया प्रदर्शन कड़ी कार्रवाई की मांग

कांग्रेस कमेटी भानियावाला ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने कहा कि आतंकी हमला एक क्रूर, वीभत्स और कायराना कृत्य है। हमारी बहन-बेटियों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा जाए यह कोई सभ्य समाज नहीं कर सकता है । आतंकियों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए ।

See also  पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी में लोगों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बुलंद की आवाज़, 3 दिन बाद आमरण अनशन की चेतावनी

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्य्क्ष करतार नेगी ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा की गईं कायराना हरकत का जवाब भारत सरकार को तुरंत देना चाहिए । हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है वो इसका बदला लेंगे ।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, नगर अध्यक्ष करतार नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज नेगी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश प्रसाद , कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी, आरिफ अली, राहुल आर्य ,अमित सैनी, शुभम काम्बोज, महेश लोधी ,बलविंदर, अफसाना अंसारी, स्वतंत्र बिष्ट, कमल अरोड़ा , मोहम्मद राजा, साजिद अली, मोहम्मद नसीम, नसीब मलिक, मुमताज़ अली, शाद अली, त्रिलोक रावत, भगवत कुमार, इसतकार मोहम्मद जमाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत