14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ धाम में बीजेपी के झंडे के साथ पहुंचे कार्यकर्ता कांग्रेस ने साधा निशाना

केदारनाथ धाम में बीजेपी के झंडे के साथ पहुंचे कार्यकर्ता कांग्रेस ने साधा निशाना

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस के कार्यक्रम बना रही है गांव गांव जाने की बात कर रही है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता और नेता गांव गांव तो नहीं पहुंच पाए लेकिन भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर सनातन प्रेमियों के पवित्र धाम बाबा केदारनाथ के धाम में पार्टी का झंडा लेकर पहुंच गए वहां पर उन्होंने पार्टी का झंडा लहराया और नारेबाजी की जो करोड़ों सनातन प्रेमियों की भावना और श्रद्धा को आहत करने वाला कृत्य है क्योंकि बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हैं और वहां पर किसी भी तीर्थ यात्री को जाने की अभी अनुमति नहीं है तो भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बाबा केदारनाथ की शांति भंग करने को वहां कैसे पहुंच गये यह बड़ा सवाल है ।केदारनाथ धाम में बीजेपी के झंडे के साथ पहुंचे कार्यकर्ता कांग्रेस ने साधा निशानाशीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि बाबा केदारनाथ के कपाट विधि विधान और के साथ अभी खुलने हैं लेकिन भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ धाम की आस्था और धार्मिक परंपरा के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है जो निंदनीय और अक्षम्य है, भारतीय जनता पार्टी वोट बैंक के लिए सनातन प्रेम का दिखावा और ढोंग करती है जबकि असलियत यह है कि वह लगातार हमारी धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के साथ छेड़छाड़ कर सनातन प्रेमियों को कष्ट पहुंचाने का काम करती है । आखिर भारतीय जनता पार्टी को किसने अधिकार दे दिया कि वह जब धाम के कपाट बंद हो तो वहां जाकर पार्टी का झंडा लहरा कर नारेबाजी करें और केदारनाथ धाम में जाकर अपना स्थापना दिवस मनाए ।उन्होंने कहा कि क्योंकि जनता अब भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी फैसलों और दमन चक्र से परेशान हो चुकी है और भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गांव में नहीं घुसने दे रही है इसलिए भाजपा के लोग धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ करने में भी नहीं चूक रहे हैं हमारे तीर्थ पुरोहितों ने भी भारतीय जनता पार्टी के इस कृत्य का विरोध किया है । भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए की धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं के साथ खिलवाड़ करने का लाइसेंस उसे किसने दिया है और किसके इशारे पर उसके नेता और कार्यकर्ता इस प्रकार की मनमानी हरकतें कर रहे है ।

See also  हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा

शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा केदारनाथ धाम में पार्टी के स्थापना दिवस पर धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के खिलाफ जाकर शक्ति प्रदर्शन करना सनातन आस्था पर प्रहार है जब बाबा केदारनाथ के कपाट बंद है और वहां जाने की किसी को भी अनुमति नहीं है । जिसके लिए कोटि कोटि सनातन प्रेमी भारतीय जनता पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगे कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी ।

 

Ad 2
See also  ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन में 41 टनल हो गईं ब्रेक थ्रू