उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता संदीप चमोली ने पत्रकार राजीव प्रताप की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संदीप चमोली ने कहा कि पत्रकार राजीव केस की निष्पक्ष और सीबीआई जांच और परिवार को न्याय दिलाने के लिए संपूर्ण उत्तराखंडायों को एकत्र होना होगा। राजीव के द्वारा सदैव पत्रकारिता के धरातल लिया सच्चाई जनता के सामने लाने का काम किया जाता था उनके द्वारा सदैव जनहित के मुद्दों को उत्तराखंड के पटल पर रखा जाता था।

उत्तराखण्ड के स्वतंत्र व निर्भीक पत्रकार राजीव की हाल ही में हुई निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुआ ये हमला केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि सच की आवाज़ को दबाने का प्रयास है।
संदीप चमोली ने कहा कि राजीव प्रताप अपनी कलम से अन्याय, भ्रष्टाचार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लिखते रहे। उनकी बेबाक पत्रकारिता से कई संगठनों और प्रभावशाली लोगों के हित प्रभावित होते थे। ऐसी परिस्थिति में उनकी मौत अपने आप में संदेहास्पद है और यह स्पष्ट करता है कि इसकी गहन व निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है
हत्या कांड की सीबीआई जांच तत्काल कराई जाए ताकि असली दोषियों को बेनकाब किया जा सके। एवं दिवंगत पत्रकार राजीव के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण सुरक्षित रह सके। पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
महोदय, अगर इस प्रकरण की पारदर्शी जांच शीघ्र प्रारंभ नहीं की गई तो ये संदेश जाएगा कि सच लिखने वालों की आवाज़ दबाई जा सकती है। ये न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। न्याय में देरी, न्याय से इंकार के बराबर है। इसी भावना के साथ हम आपसे अपेक्षा करते हैं कि हमारी मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

More Stories
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार उठा रही असरदार कदम
जल प्रदूषण रोकने के लिए उत्तराखंड में उठाए जा रहे अहम कदम
आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड सरकार का अहम काम