उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती के उपलक्ष्य में देहरादून में सिख समाज द्वारा आयोजित भव्य नगर कीर्तन में शामिल होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक हुए और गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने मानवता को एकजुट करने और समानता का संदेश दिया है।
ऐसे महान गुरु को मेरा शत-शत नमन और सभी को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

More Stories
सीएम धामी ने कालसी में किया मां यमुना की मूर्ति का अनावरण
मोदी के जन्मदिन पर पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में बीजेपी ने किया आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
पीएम के जन्मदिन पर बीजेपी ने जलाए दीपक