13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कानून व्यवस्था पर आंदोलन करेगी कांग्रेस

कानून व्यवस्था पर आंदोलन करेगी कांग्रेस

उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने हरिद्वार की झबरेड़ा विधानसभा के अंतर्गत ज्वालापुर थाने के ग्राम सोल्हपुर गाड़ा में विगत 25 अगस्त को तथाकथित गौकशी के मामले में पुलिस की पिटाई व तालाब में डूबने से मारे गए वसीम के घर पहुंचकर उसके परिजनों से मुलाकात की और ग्रामीणों के बीच घोषणा करी गई कि वसीम के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस मामले की सीबीआई जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग के लिए राज्य और केंद्र की सरकार पर दबाव बनाएगी साथ ही इस मामले पर पार्टी आंदोलन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सहारनपुर के लोकसभा सांसद काजी इमरान मसूद, मंगलौर विधायक काज़ी निजामुद्दीन, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत पार्टी के नेतागण सोल्हपुर गाड़ा मृतक वसीम के घर पहुंचे और मृतक के पिता व अन्य परिजनों से मिले। कांग्रेस नेताओं ने मृतक वसीम व उनके गांव के लोग जो बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए थे उन्हें जानकारी दी कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के पुलिस प्रमुख से मिल कर पूरे मामले की सीबीआई जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग कर चुका है और अब इस मामले पर पार्टी आगामी 1 सितंबर को हरिद्वार के एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन भी करेगी।

See also  सचिव राज्य संपत्ति विभाग ने की तीन अहम परियोजनाओं की समीक्षा

ग्राम प्रधान अनीस के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर हरिद्वार जनपद व पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की लगातार बिगड़ती स्थितियों व राज्य में महिलाओं दलित वर्ग व अल्पसंख्यक समाज के लोगों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर गहरी चिंता जाहिर की, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर लाचार कानून व्यवस्था के खिलाफ राज्य व्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।

कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आगामी 31 अगस्त को कानून व्यवस्था पर होने वाले ब्लॉक स्तर पुतला दहन कार्यक्रम के साथ हो उसी दिन रुड़की में शांतरशाह में विगत जून माह में हुए नाबालिग के बलात्कार व निर्मम हत्या मामले में आज तक अपराधियों की गिरफ्तारी न होने के खिलाफ रुड़की एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। धस्माना ने बताया कि उसके अगले दिन ही 1 सितंबर को वसीम हत्या काण्ड मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर हरिद्वार एसएसपी कार्यालय पर 11 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। धस्माना ने बताया कि सहारनपुर के लोकसभा सांसद काजी इमरान मसूद ने कहा कि वे देश के ग्रह मंत्री से इस प्रकरण पर मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मामले में गंभीर है और जिस प्रकार से राज्य भर में महिलाओं अल्पसंख्यक समाज के लोगों व अनुसूचित जातियों के लोगों पर हमले हो रहे हैं और सरकार व पुलिस का संरक्षण असामाजिक तत्वों को मिल रहा है यह एक बड़ा चिंता का विषय है और इसको कांग्रेस पार्टी बहुत गंभीरता से ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अपराधी की कोई जाती या धर्म नहीं होता वो मात्र अपराधी होता है और अगर पुलिस जाति धर्म के आधार पर कार्यवाही करेगी तो इस तरह के अपराध घटित होते रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा ऐसी घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

See also  तमक नाले पर आवाजाही सुचारू की गई