9 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केसी वेणुगोपाल का कांग्रेसियों ने देहरादून में किया जोरदार स्वागत

केसी वेणुगोपाल का कांग्रेसियों ने देहरादून में किया जोरदार स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल आज से अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं, जहां देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया,राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और पुष्पगुच्छ देकर राष्ट्रीय महासचिव का उत्साह के साथ अभिनंदन किया।

वेणुगोपाल जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ भी अलग से विस्तृत बैठक करने के साथ ही  प्रदेश कांग्रेस की नवनिर्मित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक की।

राष्ट्रीय महासचिव के इस दौरे और उनके द्वारा दिए गए ‘एकजुटता के मंत्र’ से देवभूमि के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा का संचार हुआ है। आगामी 2027 के चुनावों के लिए पूरी पार्टी ने अभी से कमर कस ली है। इस मौके पर प्रभारी कुमारी सेलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल, क़ाज़ी निजामुद्दीन,प्रदीप टम्टा,बिजेंद्र जाति, रवि बहादुर,महेंद्र पाल,करण माहरा, तिलक राज बेहड़,मदन बिष्ट, विक्रम नेगी, मनोज तिवाड़ी, हरीश धामी,लखपत बुटोला, आदेश चौहान, हीरा सिंह बिष्ट ललित फ़रसवाँ, राजकुमार, राजेंद्र शाह, राजेंद्र भंडारी, ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित, सभी जिला अध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी,पार्षद कोमल वोहरा संगीता गुप्ता, राकेश नेगी, संजय किशोर, यशपाल चौहान, विशाल भोजक, सुलेमान अली, मोहन काला, शोभा राम, सरोजिनी कैंथुरा,विकास नेगी, सुरेंद्र रांगड़, रीता पुष्पवान, सुनीत राठौड़ आदि उपस्थित रहे

See also  नीति आयोग के सदस्य की उत्तराखंड में अहम बैठक