14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी पर कांग्रेस का बड़ा हमला

बीजेपी पर कांग्रेस का बड़ा हमला

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचारी, व्यभिचारी, दुराचारी, बलात्कारी और माफियाओं का अड्डा बन चुकी है। आज पूरे देश के भ्रष्टाचारी, बलात्कारी और माफिया भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाने को आतुर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी विद डिफरेंस का मुखौटा ओढ़ने वाली भाजपा की आज की दिशा और दशा देखकर दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा दुःखी होती होगी कि किस भाजपा के लिए उन्होंने अपना सारा जीवन लगा दिया। बीजेपी पर कांग्रेस का बड़ा हमला

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पिछले 5 साल में देश के सारे बडे भ्रष्टाचारी, खनन माफिया, भू माफिया, महिला दुराचार के आरोपी भाजपा में शामिल हो चुके हैं तथा आज भाजपा उनका अड्डा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केंद्रीय सत्ता का दुरुपयोग कर जिस किसी भी माफिया, भ्रष्टाचारियों के पीछे ईडी सीबीआई और आइटी लगाई आज वे भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगा कर अपने को पाप मुक्त कर रहे हैं और भाजपा के बड़बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी सभाओं में ईमानदारी का ढपोर शंख बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के साथ अनाचार का आरोप लगा है चाहे कुलदीप सेंगर हो, चाहे कुलभूषण शरण सिंह, चाहे विनोद आर्य सभी भाजपा के कुनबे में हैं और जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वे भाजपा में शामिल होकर अपना दामन साफ करने में लगे हुए हैं।

See also  14 से 17 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट

बीजेपी की ओछी राजनीति- जोशी

एक अन्य बयान जारी करते हुए मथुरादत्त जोशी ने कहा कि हिन्दू धर्म में मंगलसूत्र को नारी के सुहाग का प्रतीक माना जाता है परन्तु वे नरेन्द्र मोदी भारतीय नारी के मंगलसूत्र का भी अपमान कर रहे हैं जिन्होंने अपनी पत्नी के मंगलसूत्र का कभी भी मान नहीं रखा तथा सात फेरे लेने के बावजूद उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि नरेन्द्र मोदी सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जाति, धर्म, सम्प्रदाय, मंदिर-मस्जिद के नाम पर जनता को बरगलाने के अलावा कुछ नहीं किया और आज जब लोकसभा चुनाव में जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है तो उन्होंने महिलाओं के सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को अपनी ओछी और तुच्छ राजनीति में शामिल कर लिया है जिसके लिए भारतीय नारी नरेन्द्र मोदी और भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

See also  नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी