उत्तराखंड में बीजेपी का कुनबा बढ़ने का सिलसिला जारी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। अनुकृति का ये कदम ईडी के शिकंजे से बचने की रणनीति का आखिरी हिस्सा माना जा रहा है।
अनुकृति गुसाईं रावत 2022 में लैंसडाउन से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। इसी सादर फरवरी और मार्च में ईडी की कार्रवाई के बाद अनुकृति का मन बदला और अब वो बीजेपी का हिस्सा हो गईं हैं। अनुकृति के अलावा उधमसिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने भी आज बीजेपी में घर वापसी कर ली है।

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल
प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना
सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा