पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति रावत आज बीजेपी में शामिल होंगी। अनुकृति की ज्वाइनिंग ऐसे वक्त में हो रही है जबकि उन्हें और हरक रावत को ईडी की जांच का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में अनुकृति रावत का बीजेपी में जाने का फैसला ईडी के शिकंजे से बचने का पैंतरा भी माना जा रहा है। अनुकृति ने 2022 में लैंसडाउन विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। पिछले महीने ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया। मतदान से पहले मोदी की तारीफ की और बीजेपी का समर्थन किया। अब उनका बीजेपी में शामिल होना सियासी लिहाज से खुद को महफूज रखने का तरीका माना जा रहा है।

More Stories
सीएम धामी ने गिनाईं श्रमिक कल्याण को लेकर चलाई जा रही योजनाएं
उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी पेपर लीक का आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
मतदाता सूची को लेकर अहम बैठक