13 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गोपेश्वर में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक

गोपेश्वर में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को जनपद चमोली भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास कर बडी सौगात दी। जिला अस्पताल में 2072.21 लाख लागत से बनने वाले 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक से मरीजों को गंभीर बीमारी के इलाज में सहुलियत मिलेगी। यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा भी लोगों को आसानी से मिल सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीमांत जनपद चमोली में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

See also  राज्य आंदोलन के शहीदों की पेंशन ढाई हजार रुपये बढ़ाई गई