14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रनाथ में उमड़ी भक्तों की भीड़

रुद्रनाथ में उमड़ी भक्तों की भीड़

पंच केदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ का यात्रा मार्ग इन दिनों श्रद्धालुओं के साथ ही हिमालयी फूलों से नैसर्गिक सौंदर्य और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति प्रदान कर रहा है। प्रतिदिन 300 से अधिक तीर्थयात्री यहां भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर रहे हैं। रुद्रनाथ यात्रा मार्ग केदारनाथ वन प्रभाग के संरक्षित वन क्षेत्र में हैं। ऐसे में बुग्याल क्षेत्र के संरक्षण के लिए विभाग की ओर से पनार और रुद्रनाथ मंदिर के समीप पंजीकरण की व्यवस्था की है। जहां बाहरी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु 200 रुपये का शुल्क देकर पंजीकरण करवा सकते हैं। वन विभाग की ओर छात्रों के लिए स्टूडेंट आईडी दिखाने पर शुल्क कम लिया जाता है। विभाग की ओर से यात्रा मार्ग के पड़ावों पर शौचालय व कूड़ा निस्तारण की भी व्यवस्था की गई है।रुद्रनाथ में उमड़ी भक्तों की भीड़

See also  स्मार्ट मीटर को लेकर संग्राम, कांग्रेस ने ऊर्जा विभाग से की शिकायत