16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति को भेजा खून से लिखा खत

प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति को भेजा खून से लिखा खत

गैरसैंण के रामलीला मैदान चंद्र सिंह गढ़वाली जी की प्रतिमा के सामने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी को लेकर पूर्व सैनिक भुवन सिंह कठायत की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही,तो वहीं उनके साथ किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय सैनिक पुत्री कुसुम लता बौड़ाई ने भी तीसरे दिन अपनी भूख हड़ताल और मौन जारी रखा। प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति को भेजा खून से लिखा खत

आज भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारीयों द्वारा तसीलदार गैरसैंण के माध्यम से राष्ट्रपति को खून से लिखकर एक पत्र भेजा उन्होंने पत्र में मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

इस दौरान पूर्व सैनिक भुवन सिंह कठायत ने कहा कि सरकार अब सुन नहीं रही इसलिए वो अब मौन धारण कर लेंगे, अगर सरकार फिर भी नहीं मानी तो प्राण त्याग देंगे।

See also  डीजीपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

आंदोलनकारी युवा किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पूरे पर्वतीय समाज को नजरअंदाज कर बैठे हैं ये उनकी तानाशाही है या अब प्राणों का त्याग होगा या प्रेम चंद्र की कुर्सी जाएगी।

आंदोलनकारी सैनिक पुत्री कुसुम लता बौड़ाई में कहा कि पहाड़ हमारा स्वाभिमान हैं इसे अपमानित करने वाले मंत्री को कुर्सी पर नहीं देख सकते,समाज में बिना स्वाभिमान जीवित व्यक्ति मृत के सामान हैं।

See also  किशाऊ परियोजना को लेकर साइन हुआ MoU, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आगे बढ़े कदम
Ad 1