17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में डेंगू का डंक, कांग्रेस विधायक अस्पताल में भर्ती

देहरादून में डेंगू का डंक, कांग्रेस विधायक अस्पताल में भर्ती

देहरादून में डेंगू की मार डराने लगी है। डेंगू का डंक आम और खास हश्र किसी पर भारी पड़ रहा है। सरकारी दावों के बाद भी शहर में डेंगू लगातार फैल रहा है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। डेंगू की मार से प्रतापनगर के कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी भी पीड़ित हैं। कांग्रेस विधायक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक नेगी का इलाज चल रहा है। मगर कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इलाज तो दूर अस्पतालों में जगह तक नहीं मिल रही। लगातार बढ़ते डेंगू के मामले देहरादून ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के अलग अलग हिस्सों में दहशत का सबब बने हुए हैं। डेंगू की चपेट में आकर कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं।

See also  सीएम धामी ने खटीमा में वकीलों के चैंबर का किया उद्घाटन

कांग्रेस नेताओं ने जाना विधायक का हाल

अस्पताल में भर्ती विधायक विक्रम सिंह नेगी का हाल जानने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा औश्र संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी पहुंचे। करन माहरा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा “आज कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी जी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ दून अस्पताल जाकर कांग्रेस MLA विक्रम नेगी जी से मुलाकात की। डेंगू के कारण दून अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि जल्द ही उनके स्वास्थ्य में सुधार आए और वो स्वस्थ हो जाएं।”

वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी दून अस्पताल पहुंचे और विधायक नेगी का हाल जाना। यशपाल आर्य ने लिखा “विधायक विक्रम नेगी जी से दून अस्पताल में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डेंगू के कारण दून अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

See also  महाशिवरात्रि के अवसर पर पौड़ी में उमड़ी लोगों की भीड़

डेंगू के मुद्दे पर सियासत

डेंगू के बढ़ते कहर को लेकर उत्तराखंड में सियासी संग्राम भी जारी है। विधानसभा में इस मुद्दे पर सरकार को घेरा गया। सरकार ने हालात सुधारने की बात तो कही लेकिन धरातल पर असर नहीं दिख रहा जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं।